गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पेड़ से टकरायी : एक मरा, दो घायल

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर क्षेत्र में रविवार को गाेवंश काे बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में कार सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के थाना एवं कस्बा कलान के निवासी प्रवीण कुमार के घर पर खाटू श्याम संकीर्तन का कार्यक्रम शनिवार रात में हुआ था।

कार्यक्रम में भाग लेकर फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना एवं कस्बा निवासी मोहन (30) के साथ ही इसी कस्बे का निवासी प्रिंस (15) तथा कानपुर की निवासिनी संकीर्तन गायिका दिव्यांशी कार से घर लौट रहे थे कि अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बली पट्टी रानी गांव के निकट एक गाय को बचाने के प्रयास में कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क समीपवर्ती खड़े एक पेड़ से जा टकराई।
इस सड़क हादसे में कार सवार प्रिंस,मोहन तथा दिव्यांशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया जबकि मोहन तथा दिव्यांशी को यहां से रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *