गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कम्पिल क्षेत्र में रविवार को एक खेतिहर मजदूर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर कंपिल थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी अमरपाल यादव (42) गांव के ही साथी अंकित लोधी और सुग्रीव लोधी के साथ एक खेत में मजदूरी करने के लिए निकला था।
उन्होने बताया कि यह सभी पैदल गांव के समीपवर्ती बाढ़ के भरे पानी को पार कर रहे थे कि अमरपाल का अचानक गहरे जल में पैर फिसल गया और वह डूब गया। परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ साथ श्रमिक की खोज शुरू की गयी और दोपहर बाद उसके शव को तलाश कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *