गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ आंधी के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली और मुलुगु जिलों में बारिश हो सकती है।
यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि 21 अगस्त को राज्य में पूरे दिन यही मौसम बने रहने का अनुमान है। अगले सात दिनों के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। तेलंगाना में दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य रहा है।रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *