गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खड़गे ने कांग्रेस कार्यसमिति का किया गठन

नई दिल्ली : मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की बहुप्रतीक्षित सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया कि समिति में 39 सदस्यों के साथ ही 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 14 प्रभारी, नौ विशेष आमंत्रित सदस्य तथा चार पार्टी की विभिन्न संगठनों की अध्यक्ष शामिल हैं जिन्हें पदेन सदस्य के रूप में कार्यसमिति में जगह दी गई है। उन्होंने बताया कि समिति में 39 प्रमुख सदस्य हैं जिनमें खड़गे के अलावा पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एके एंटोनी, आधीर रंजन चौधरी शामिल हैं।
कांग्रेस महासचिव के अनुसार समिति के अन्य सदस्यों में अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, तारीक अनवर, लाल थनवला, अशोक चौहाण, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय माकन, कुमारी सैलजा, गैखनगम, एन रघुवीर रेड्डी, शशि थरूर, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, दीपक बावरिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह , जगदीश ठाकुर, जीए मीर, अविनाश पांडे, दीपा दास मुंशी, केसी वेणुगोपाल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और कमलेश्वर पटेल शामिल हैं।
वेणुगोपाल ने बताया कि कार्य समिति में वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेन्निथला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, तारिक हामिद कारा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, गिरीश चडोनकर, सुब्बी रमारेड्ड़ी, के राजू,चंद्रकांत हंडोरे, मीनाक्षी नटराजन, फूलोदेवी नेताम,डीआर नरसिम्हा और सुदीप रॉय बर्मन, डॉ ए चेल्ला कुमार, भक्त चरण दास, डा अजय कुमार, हरीश चौधरी, राजीव शुक्ला, माणिक टैगोर, सुखविंदर सिंह रंधावा, माणिक राव ठाकरे, रजनी पटेल, कन्हैया कुमार, गुरदीप सिंह सप्पल, सचिन राव, मनीष चैतरथ तथा देवेंद्र यादव को शामिल किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में पल्लमराजू, पवन कुमार खेड़ा, गणेश गोदियाल, के सुरेश, यशोमती ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, प्रणीति शिंदे, अलका लांबा और वी चंद रेड्डी शामिल हैं। पार्टी ने अपने चारों संगठनों युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास वीबी, एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन, महिला कांग्रेस की प्रमुख नित्ता डिसूजा तथा सेवा दल के प्रमुख लालजी देसाई को समिति का पदेन सदस्य बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *