गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में स्नान कर रहे दो किशोर डूबे

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार को नदी में स्नान कर रहे दो किशोरों के डूबने से सनसनी फैल गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी जिलाजीत ने यहाँ ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भभौली गांव निवासी शिवा(10), नंदेश्वर(12), विपिन(10), भोला(9) और विशाल(10) नाग पंचमी के अवसर पर कबड्डी खेलने के बाद कुर्ना नदी में स्नान करने गये थे। स्नान के दौरान पांचों गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। इस घटना में तीन किशोर बच गये हैं जबकि नंदेश्वर और शिवा का अब तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि पुलिस स्थानीय गोताखाेरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *