गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो की मौत, 11 घायल

भुवनेश्वर : ओडिशा के गंजम जिले में वेथनाई-वेगिपुट रोड पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार की कार ने कावड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत दो कावड़ियों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक कावड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ब्रह्मपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी 11 घायल कावडियों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब 17 कांवड़िये सोमवार को श्रावण के अवसर पर पूजा करने के लिए अस्का से अरखपुर तारकेश्वर मंदिर की ओर जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *