गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में आंधी के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कुछ जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 से 27 अगस्त तक राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। तेलंगाना में दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *