गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चार कांवड़िए गंगा में डूबे, एक का शव बरामद

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट क्षेत्र में पांचाल घाट पर गंगा स्नान करते समय सोमवार को चार कावड़िए डूब गये जिनमें एक का शव बरामद हो गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कन्नौज जिले की तहसील छिबरामऊ के थाना अचानकपुर के ग्राम दिवरामपुर निवासी अमर मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा (18) अपने कांवड़िए साथी नवनीत,अमन व सूरज के साथ गोला गोकरण नाथ में कांवड चढ़ाने के लिए गंगा जल लेने फर्रुखाबाद जिले में कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट आया था।

इस दौरान स्नान करते समय गहरे जल में पैर फिसलने से चारों कावड़िए डूब गए। सूचना मिलने पर पांचाल घाट पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार शर्मा ,अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा के गहरे जल में डूबे कावडिये अमर मिश्रा उर्फ अंन्टू मिश्रा का शव बरामद कर लिया तथा उनके साथी कांवडियों के शवों की खोजबीन में गोताखोर लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *