गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फुजीफिल्म का दिल्ली में एक्सक्लुसिव एक्सपीरियंस सेंटर

नई दिल्ली : फोटोग्राफिक उपकरणों और इमेजिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फुजीफिल्म इंडिया ने आज राजधानी दिल्ली में अपना पहला एक्सक्लुसिव एक्सपीरियंस सेंटर ‘फुजीफिल्म एक्स-स्पेस’ शुरू करने की घोषणा की। इस मौके पर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर और फुजीफिल्म एक्स के ब्रांड एंबेसडर डब्बू रतनानी भी मौजूद थे। इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक कोजी वाडा ने कहा कि फुजीफिल्म एक्स-स्पेस से अनूठेपन और नयेपन का खास मेल सामने आता है। यहां फुजीफिल्म कैमरे, लेंस और इंस्टैक्स इंस्टेंट कैमरों से दूरबीन तक विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स की बड़ी श्रृंखला का अनुभव किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि फुजीफिल्म एक्स -स्पेस फोटोग्राफी की संस्कृति को आगे ले जाएगा। यह केवल अनुभव के दृष्टिकोण वाले ब्रांड की अपनी तरह की पहली पहल है, जहां स्टोर बिक्री-केंद्र की तरह काम नहीं करेगा, बल्कि केवल अनुभव प्रदान करेगा। यह दृष्टिकोण ग्राहकों को प्रोडक्ट्स के साथ न केवल भौतिक रूप से जुड़ाव का मौका देगा, बल्कि उन्हें खरीदने के बारे में फैसला लेने से पहले उनका प्रयोग और अनुभव भी कराएगा।

इसके अलावा, उन्हें इन उत्पादों को खरीदने या इस बारे में कोई फैसला लेने के दबाव के बिना उनके बारे में सीखने का अवसर भी मिलेगा। स्टोर कई तरह की अनोखी गतिविधियां भी आयोजित करेगा, जैसे – एक्स-सीरीज के साथ एक दिन, आधुनिक कार्यशालाएं, सेवा शिविर, बेसिक कार्यशालाएं, आपसी सहयोग वाले कार्यक्रम, जीएफएक्स-श्रृंखला के साथ एक दिन, फुजीनॉन के साथ एक दिन आदि।
उन्होंने कहा “फुजीफिल्म, के पास एक ब्रांड के रूप में 89 वर्षों से अधिक की विरासत है, जिसमें अलग-अलग तरह के ग्राहकों के लिए निरंतर विकास, नवीनता और विश्वस्तरीय उत्पाद प्रदान करना शामिल है। हमारे कैमरे और फोटोग्राफी के अन्य उपकरणों को भारत में बहुत पसंद किया जाता है, यह उन लोगों के एकदम उचित है, जो फोटोग्राफी की जरूरतें पूरी करने के लिए फुजीफिल्म को पसंद करते हैं।

दिल्ली के लाजपत नगर में हमारे पहले फ्लैगशिप एक्सपीरियंस जोन फुजीफिल्म एक्स-स्पेस का उद्घाटन हमारी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो हमारे मूल्यवान ग्राहकों और फोटोग्राफी के शौकीनों को एकसमान रूप से आसान उपलब्धता और चयन के अधिक अवसर उपलब्ध कराएगा। आजकल बाजार का झुकाव इस चलन की ओर है कि ग्राहकों को प्रोडक्ट को केवल अनुभव करने का मौका दिया जाए और उस पर खरीद का कोई दबाव भी नहीं हो। इस चलन के अनुसार, हमने इस अनुभव-केंद्र की स्थापना की है, जो नयेपन के प्रति हमारे समर्पण के अनुकूल है। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *