मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के गलशहीद क्षेत्र में रविवार को रामगंगा नदी में डूबे दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों में से दो के शव सोमवार को मिल गये है जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूडे का चौराहा निवासी गंगाराम पाल के दो बेटे दुर्गेश (12) तथा मनोज (14) रविवार को रामगंगा नदी में डूब गए थे। पड़ोसी चंद्रपाल का बड़ा बेटा रितिक (14)भंडारे में प्रसाद लेने के बाद अन्य बच्चों के साथ गहरे पानी में जाने से डूब गया था।
डूबे तीनों बच्चों की तलाश में रविवार देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चल सका था। सोमवार को दिन निकलते ही फिर से स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया जिसके चलते घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर देवपुर घाट के समीप मनोज और रितिक के शव मिलने पर नदी से बाहर निकाला गया। अभी लापता दुर्गेश की तलाश जारी है।
