मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में तीन पैसे फिसलकर 83.14 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.11 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया दो पैसे बढ़कर 83.08 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 83.15 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। अंत में पिछले दिवस के 83.11 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में तीन पैसे गिरकर 83.14 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
