गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पलटी : एक की मौत, दो घायल

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायला थानान्तर्गत कालियास ग्राम के पास कार पलटने एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रायला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि रविवार रात कार की सर्विस कराकर तीनों दोस्त कार में सवार होकर रायला से अपने गांव जबरिया की ओर आ रहे थे। इस दौरान कालियास गांव से एक किलोमीटर पहले नवग्रह आश्रम के पास कार का पिछला टायर फट गया। जिससे कार बेकाबू होकर पलट गई।

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, घायलों को रायला हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां महेंद्र तंवर (26) को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक के दोस्त कन्हैया लाल सेन और भैरूलाल गुर्जर का इलाज जारी है। बताया गया कि तीनों बचपन के दोस्त हैं। मृतक महेंद्र तंवर की शादी नहीं हुई थी। वापी (गुजरात) में आइसक्रीम का काम करता था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *