गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू : सेना ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि कई खुफिया एजेंसियों और पुलिस से प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करने की प्रतीक्षा कर रहे आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला है।

इसके बाद अपने निगरानी ग्रिड को सतर्क कर दिया गया। आज सुबह सतर्क जवानों ने दो आतंकवादियों को बालाकोट सेक्टर के हमीरपुर क्षेत्र में खराब मौसम, सघन कोहरे और घने पत्तों और ऊबड़-खाबड़ जमीन का उपयोग करके नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास करते हुए देखा। इसी दौरान उन्हें चुनौती दी गई और फिर उन पर प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गयी। सैनिकों की कार्रवाई में आतंकवादी मौके से भागने पर मजबूर हो गये लेकिन गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गये।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया और मौसम की स्थिति और दृश्यता में सुधार के बाद दोपहर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी में एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 30 राउंड, दो ग्रेनेड और पाक मूल की दवाएं बरामद की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *