गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सूरत : गुजरात में सूरत शहर के महिधरपुरा क्षेत्र में तीन लाख रुपये से अधिक कीमत के गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सूरत रेलवे स्टेशन के पास एक होटल के सामने रोड़ पर चार बैग के साथ खड़े एक व्यक्ति की तलाशी ली गयी।

इस दौरान उसके बैगों से 33.21 किलोग्राम गांजा तथा अन्य सामान जब्त करके उसे पकड़ लिया गया। जब्त गांजे की कीमत 3,32,100 रुपये आंकी गयी है। पकड़े गए युवक की पहचान ओडिशा निवासी रंजन उर्फ पप्पू त्री. गौडा के रूप में की गयी है। वह ओडिशा (ओरीस्सा) से ट्रेन से यहां आया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके इस सिलसिले में अन्य चार लोगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *