गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान को सांड ने पटका, मौत

गोंडा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली कर रहे एक किसान को छुट्टा सांड ने पटक दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मोहनपुर असधा पंचायत के कुहारनपुरवा मजरा निवासी किसान सालिक राम यादव (58) मचान पर बैठकर बीती रात धान के फसल की रखवाली कर रहा था कि उसके खेत में छुट्टा सांड घुस गया। और किसान के हंकाने पर आक्रामक हुये सांड ने मचान गिराकर किसान को पटक कर मार डाला। उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *