गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिता पुत्र ने की हत्या, गिरफ्तार

गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के धानेपुर क्षेत्र में आनरकिलिंग की एक घटना में पिता ने पुत्र की मदद से पुत्री और उसके प्रेमी की गला दबा कर हत्या कर दी है। आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के मेहनौन गांव निवासी सतीश (19) रविवार से घर से लापता था, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। परिजनों से जानकारी लेकर पुलिस ने सतीश की प्रेमिका के घर वालों से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान पता चला कि सतीश रात के समय चोरी छिपे अपनी प्रेमिका से उसके घर में मिल रहा था जिससे आक्रोशित होकर युवती के पिता कृपाराम (50) और भाई राघवराव (24) ने मिल कर सतीश और युवती की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। आरोपियों ने सतीश के शव को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों में छिपा दिया जबकि पुत्री के शव का अयोध्या में सरयू के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आरोपी पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर सतीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज गया दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *