हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तेज़ बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कोतवाली पिहानी इलाके के रसूलपुर गांव में आज दोपहर रामेश्वरी (60) की कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर मौत हुई है। रामेश्वरी घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी कि अचानक उनका मकान भरभरा कर गिर गया और वह मलबे में दब गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले में कार्यवाही में जुटी है। वहीं बेहटा गोकुल थाना में गांव के रहने वाले मेवाराम (32 ) बारिश के दौरान छाता लेकर अपने खेत की तरफ जा रहे थे कि बिजली गिरने से झुलस गया जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
