गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से विवाहिता की मौत

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर तहसील के राजेपुर क्षेत्र में मंगलवार को रिमझिम बरसात के बीच बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वर्षा के दौरान 3अपराह्न करीब 3:30 बजे बादलों की तेज गर्जना में तहसील एवं थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी बदनपुर में घर की छत पर कपड़े उतारने गई विवाहिता नन्ही (29) पत्नी नवीन के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी एवं थाना प्रभारीनिरीक्षक दिवाकरप्रसाद सरोज अपनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *