गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लुटेरों की सरदार है हेमंत सरकार

रांची : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार की विफलताओं, सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार एवम ध्वस्त विधि व्यवस्था को उजागर किया। मरांडी आज अपने संकल्प यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की। मधुपुर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान में मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों को भी बताया।उन्होंने कहा राज्य में हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं हो रही और पुलिस वसूली में लगी है।

पुलिस अगर पकड़ती है,केस करती है तो वह अपराधियों पर नहीं राज्य सरकार के विरोध में बोलने वालों पर,सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वालों पर।उन्होंने कहा कि राज्य में खान खनिज,बालू पत्थर की लूट मची है। और लुटेरों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। क्योंकि सत्ता में बैठे लोग ही लूट में शामिल हैं। मरांडी ने कहा कि महाजानी प्रथा से गरीबों,आदिवासियों को मुक्त कराने की बात करने वाले मुख्यमंत्री आज राज्य के खान खनिज , पत्थर बालू और गरीबों की जमीन लूट कर सबसे बड़े महाजन बन गए।

उन्होंने कहा कि खाली पड़ी जमीन को बचाकर रखें नही तो कभी भी सत्ता के दलाल ,बिचौलिए उसपर कब्जा कर बैठेंगे। और शिकायत करने पर उल्टा मुकदमा भी दर्ज कर देंगे।कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार की गर्त में धकेल दिया है। ब्लॉक ,थाना, सचिवालय सभी जगह भ्रष्टाचार है। बिना पैसे का कोई प्रमाणपत्र नही बनता। योजनाएं स्वीकृत नहीं होती। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री अब जनता का काम छोड़कर ठिका टेंडर मैनेज करने में जुटे हैं। बिना चढ़ावे का ट्रांसफर पोस्टिंग नही होता। ऐसे में पदाधिकारियों को लूटने से कौन रोक सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *