अमृतसर : पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पाकिस्तान स्थित ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए , बुधवार को तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर 41 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 205 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि हेरोइन रावी नदी के रास्ते पहुंचाई गई थी। उन्होंने बताया कि सीमा पार मादक द्रव्य नेटवर्क में शामिल मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में एफआईआर एसएफटी एसएएस नगर में दर्ज की गई है। गिरफ्तार तस्करों के संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
