मुंबई : शेयर बाजार में जारी तेजी के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में आज डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.99 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 82.96 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 82.63 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 82.97 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.99 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 29 पैसे मजबूत होकर 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
रुपया 29 पैसे मजबूत
