गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑरजें अलर्ट के मद्देनजर नागरिक बरतें सावधानियां

नाहन : भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों ऑरेंज अलर्ट के दौरान राज्य के नागरिकों सावधानियां बरतने के लिए परामर्श जारी किया है। शिमला के उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने आज कहा कि अगले दो दिन 25 अगस्त और 26 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ आंधी और बिजली गिरने का अनुमान व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर सभी नागरिकों को परामर्श दिया जाता है कि, नदी-नालों खासकर उफनते हुए नदी नालों को पार ना करें क्योंकि बारिश के कारण सभी नदी नालों में पानी का बहाव तेज हो जाता है जिससे जान को खतरा हो सकता है। इसके अतिरिक्त भारी बारिश से गिरी नदी, यमुना, नदी, टोंस नदी, जलाल नदी, मारकंडा नदी एवं अन्य खंडों एवं नालों में पानी का जलस्तर भी बढ़ जाता है।

इसलिए आम जनमानस को सूचित किया गया है कि इन नदी नालों के पास ना जाएं और पहाड़ी क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और बिना किसी कारण ऐसे क्षेत्रों के समीप जाने से परहेज करें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। सुमित खिमटा ने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों एवं नागरिकों से अनुरोध किया है कि सभी मिलकर भारी बारिश सम्बन्धी चेतावनी संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *