नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिटेल कारोबार करने वाली इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए) 8278 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि क्यूआईए यह निवेशेपूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के माध्यम से करेगी और यह निवेश आरआरवीएल के 8.278 लाख करोड़ के मूल्याकंन के आधार पर किया गया है। इसस निवेश से क्यूआईए को इस कंपनी में 0.99 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।
आरआरवीएल अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगियों के माध्यम से खुदरा व्यापार का संचालन करती है जो किराना, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और जीवन शैली में 18,500 से अधिक स्टोर और डिजिटल वाणिज्य प्लेटफार्मों के एकीकृत ओमनी-चैनल नेटवर्क के साथ 26.7 करोड़ ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। इससे पहले 2020 में आरआरवीएल ने विभिन्न वैश्विक निवेशकों से 47,265 करोड़ रुपये की पूंजी जुटायी थी। उस समय कंपनी का मूल्याकंन 4.21 लाख करोड़ रुपये रहा था।
क्यूआईए रिलायंस रिटेल वेंचर्स में करेगी निवेश
