संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के धनारी क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच एक मकान की छत गिर जाने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये । पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम धनारी पट्टी लाल सिंह में बुधवार दोपहर बरसात के कारण एक मकान की छत गिर गई, जिसके मलबे में कमरे के अंदर बैठे नरेश कश्यप (30),उसकी पत्नी नीतू, बेटी वंदना एवं मधु (3) दब गए।
ग्रामीणों ने नरेश व उसके परिजनों को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक मधु की मौत हो चुकी थी। घायल नरेश, नीतू व वंदना को उपचार के लिए चंदौसी ले जाया गया लेकिन नरेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नीतू और वंदना को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुयी है।
संभल : छत गिरने से दो की मौत
