गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : पांच लोगों की मौत

बीजिंग : चीन के शांक्सी प्रांत में एक एक्सप्रेस वे सुरंग में हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है।स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना शाम पांच बजकर 24 मिनट पर हुई जब बुधवार को 32 लोगों को ले जा रहा एक वाहन कैंगझोउ-यूलिन एक्सप्रेसवे पर फेनघुआंगलिंग सुरंग की दीवार से टकरा गया। स्थानीय यातायात पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में चालक और चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भेजा गया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *