भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में खेत पर कृषि कार्य करते समय करंट लगने से युवक, जबकि सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। बागौर थाने के एएसआई रावत सिंह ने बताया कि आमली कॉलोनी निवासी मुकेश कंजर 28 बुधवार को खेत पर फसल की पिलाई करने के लिए मोटर चालूू करने लगा, तभी स्टार्टर से उसे करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
उधर, बिजौलियां थाने के दीवान कालूराम ने बताया कि बिजौलियां निवासी बाली खटीक 45 पिछले दिनों खेत पर कृषि कार्य कर रही थी, जहां उसे सांप ने डस लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आज उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
करंट लगने से युवक की मौत
