गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : 1 की मौत, तीन घायल

तिरुनेलवेली : तमिलनाडु के शहर नंगुनेरी में गुरुवार तड़के सड़क दुर्घटना में समाचार चैनल ‘पुथिया थलाईमुराई’ के कैमरामैन की मौत हो गई और तीन पत्रकार घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई, जब तिरुनेलवेली के पत्रकार अपने दो कैमरामैन के साथ चंद्रयान 3 मिशन पर तिरुवनंतपुरम में पूर्व इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक विशेष साक्षात्कार लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गयी।

इसमें कार चला रहे कैमरामैन शंकर (32) की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिरुनेलवेली जिला कलेक्टर के.पी.कार्तिकेयन ने अस्पताल का दौरा किया और घायल पत्रकारों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *