बैतूल : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि वे प्रदेश में सरकार नही परिवार चला रहे हैं। वे जल्द ही अतिथि शिक्षकों से चर्चा कर उनकी समस्या का निदान कर देंगे। चौहान जिले के बगडोना में तेंदूपत्ता संग्रहकों के चरण पदुका योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम एवं सारणी में स्थापित होने वाली 600 मेगावाट के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे है। कार्यक्रम के पूर्व श्री चौहान ने करोड़ो रूपए से होने वाले विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसके पहले मुख्यमंत्री का पाथाखेड़ा से बगडोना तक रोड़ शो हुआ जहॉ लोगों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री सारणी में आज रात्रि विश्राम कर कल शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से गंंतव्य स्थान के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं शान एवं इज्जत से सम्मान के साथ अपनी जिदंगी जी सके इसको लेकर उन्होंने लाड़ली बहना योजना लागू की है। पैसा रहता है तो सम्मान भी रहता है। यह अनूठी योजना देश में कही लागू नही है। इस योजना में जैसे जैसे राशि की व्यवस्था होगी राशि चरणबद्ध तरीके से बढती जाएंगी और अंत में तीन हजार रूपए तक पहुंच जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना से करीब सवा करोड़ बहने लाभाविंत हो रही हैं। बहनों की जिदंगी में अंधेरा नही रहेगा। बहनों को रूपए नही सम्मान दिया है। उनकी जिदंगी बदलना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 अगस्त को भोपाल में दोपहर एक बजे एक लाख बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाएंगे। प्रदेश के बहनों से टीवी के माध्यम से बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी वार्षिक आय आठ लाख रूपए से कम है ऐसे परिवार के बच्चों की उच्च शिक्षा की पढाई में लगने वाली फीस राज्य सरकार वहन करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा एवं विकसित प्रदेश बनाना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना जमीन के नही रहेगा। उसे प्लाट दिया जाएगा और फिर जो लोग छूट गए है उनके लिए अलग से योजना बनाकर प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब एक लाख नौजवानों को नौकरी देने का भर्ती अभियान चल रहा है। अतिथि शिक्षकों से भी इसी माह बात कर उनकी समस्या दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारणी को उजड़ने नही दिया जाएगा।
इसलिए यहॉ पर 4500 करोड़ रूपए की लागत से 600 मेगावाट की इकाई स्थापित की जा रही है। चौहान ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के अधिकार को लेकर प्रदेश में पेसा एक्ट लागू किया है। मासूमों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा दी जा रही है। कार्यक्रम को सांसद दुर्गादास उइके एवं आमला-सारणी के भाजपा विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने संबोधित किया। कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों के चरण पादुका कार्यक्रम अंर्तगत हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।
