गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में डूबने से तीन की मौत

बाडमेर : राजस्थान के बाड़मेर में एक ही परिवार के तीन बच्चों की लूणी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। तीनों बच्चे चचेरे भाई है। पुलिस के अनुसार पायला कल्ला निवासी राहुल (15), विकास (16), महेंद्र (15) निवासी पायला कल्लां अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते घर से करीब आधा किलोमीटर दूर लूणी नदी की रपट पायला कला-दरगुड़ा के पास पहुंच गए। वहां पर स्नान करने के लिए अंदर घुस गए। नदी में पानी गहरा होने के कारण तीनों अंदर ही फंस गए और डूबने लगे।

वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने परिवार एवं गांव में जाकर बताया। आनन-फानन में ग्रामीण एवं स्थानीय गोताखोर पहुंचे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पायला चौकी के कांस्टेबल राधेश्याम व स्थानीय गोताखोर नदी में उतरे। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस की मदद से तीनों को सिणधरी हॉस्पिटल ले जाया गया।

वहां पर तीनों की मौत हो गई। थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक बच्चों की उम्र करीब 15 साल है। तीनों बच्चों को नदी में बाहर निकाल दिया गया है। फिलहाल तीनों के शवों को सिणधरी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *