गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ के बाद खूंखार अपराधी पिंकू को पकड़ा

पुरी : ओडिशा के पुरी में पुलिस ने गुरूवार को खूंखार अपराधी पिनाकी बोराल उर्फ पिंकू को मुठभेड़ के बाद शहर के बाहरी इलाके में स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील मिश्रा ने आज यहां मीडियाकर्मियों को बताया कि पिंकू अपने साथियों के साथ हाइवे पर लूट की वारदातों में शामिल है और पर्यटकों को लूटने की तैयारी में है। मिश्रा ने बताया कि अपराधी अपने साथियों के साथ राजमार्ग के करीब शंखेश्वर मंदिर के पास कश्यू के जंगल में छिपा हुआ था जब पुलिस टीम ने जंगल को घेर लिया और आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो पिंकू ने पुलिस पर गोलियां चला दीं, जबकि उसके गिरोह के सदस्य मौके से भाग गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और पिंकू के बाएं घुटने पर गोली लगी तथा उसे पकड़ लिया गया। पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में एम्स, भुवनेश्वर में स्थानांतरित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि खतरनाक अपराधी बसेली साही और सदर पुलिस स्टेशनों के तहत राजमार्ग डकैती सहित ग्यारह आपराधिक मामलों में शामिल है और वांछित था। पुरी पुलिस उन अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है जो कथित तौर पर आगंतुकों को लूट रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बुधराय माझी को पकड़ने की झड़प में एक सब-इंस्पेक्टर को मामूली चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *