गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के करनपठार थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन से खाली प्लास्टिक बोरियों के बीच से एक क्विंटल 24 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त करने के साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि पकड़े गए वाहन चालक सुरेश राजवाड़े और सहयोगी ईश्वर राजवाड़े ने पुलिस को बताया कि उन्हें निर्देश के अनुसार शहडोल पहुंचना था। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गांजा और वाहन जब्त कर दोनों आरोपियों सुरेश और ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वाहन सहित गांजे का मूल्य 24 लाख 94 हजार रूपए आंका गया है। दोनों आरोपियों को आज राजेन्द्रग्राम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *