गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुल्लू जिला में भुंतर तहसील के जरी निवासी गुरपाल सिंह (27) , पंजाब में एसबीएस जिला के बुलेवाना निवासी जसप्रीत सिंह (22) तथा कुल्लू जिला में भुंतर तहसील के जरी निवासी सतपाल सिंह (34) के तौर पर की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जरी चौकी की पुलिस टीम ने डूँखरा में नाकाबंदी के दौरान इन सभी को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे कि तभी उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान जब उनकी जांच की गई तो आरोपियों के कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक क़ुल्लू साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आए थे और इसकी आपूर्ति कहां करने जा रहे थे पुलिस इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *