मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की सबलगढ़ नगर पालिका की महिला पार्षदों ने पुलिस को दिए एक आवेदन में नगर पालिका अधिकारी पर छेड़खानी और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि आवेदन में पार्षद विमला और रचना अशरफ ने सीएमओ पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद सीएमओ सियाशरण ने भी कर्मचारियों के साथ थाना पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, दस्तावेज फाड़ने, गाली गलौज और अपमान करने के विरुद्ध थाने मे महिला पार्षद रचना के पति अशरफ खान एवं रुक्मणी जगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
आवेदन में बताया गया है कि सीएमओ के साथ अभद्रता होने के कारण अब कार्य करने में डर व्याप्त हो गया है। आवेदन की कॉपी नगर पालिका अध्यक्ष सोनेराम धाकड़ सहित कलेक्टर मुरैना को भी दी है। उधर, महिला पार्षदों ने धमकी दी है कि सीएमओ के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो वे थाने का घेराव करेंगी।
सीएमओ पर लगा छेड़खानी का आरोप
