गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा

लखनऊ : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को धार देने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में “शंखनाद अभियान” की शुरुआत करेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि शंखनाद अभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया और आईटी विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की गई है। कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष जी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी , उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
उन्होने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सोशल मीडिया और आईटी विभाग की प्रदेश एवं क्षेत्र स्तरीय टोली, सोशल मीडिया के जिला एवं लोकसभा के संयोजक सह संयोजक, आईटी विभाग के जिला संयोजक सह संयोजक सम्मलित होंगे। इसी क्रम में जिला स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशालाएं 28 अगस्त से 15 सितम्बर के मध्य सम्पन्न होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *