जोगुलम्बा : तेलंगाना के जोगुलम्बा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बीचुपल्ली पुल के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि कुरनूल से हैदराबाद जा रहे एक मालवाहक वाहन का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद दो लोग टायर बदलने बदलने लगे। इसी दौरान तेज गति से जा रही एक कार ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक व्यक्तियों की पहचान मुथुराजू और संथु के रूप में की गई है। ये दोनों कर्नाटक के हासन जिले के रहने वाले थे। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
