सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक युवक की सिर कुचल कर हत्या कर दी गयी। फिलहाल हत्यारे अज्ञात हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोटर थाना क्षेत्र के तिहाई गांव का प्रमोद दाहिया कल रात्रि में खाना खाकर अपने घर से बाहर टहलने के लिये निकला था। आज उसका रक्त रंजित शव उसके घर के करीब की एक पत्थर खदान मे मिला है। बताया गया कि सिर पर भारी पत्थर पटक कर प्रमोद की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
