गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चंबा में भूकंप के हल्के झटके

शिमला : मानसूनी वर्षा से आपदा की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में धरती हिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। राज्य के चम्बा जिला में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर दो मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से छह किलोमीटर गहराई में था।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के झटके कम तीव्रता के थे और इसमें किसी के हताहत और नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन चार व पांच में आता है। वर्ष 1905 को हिमाचल में 7.8 तीव्रता वाला बड़ा भूकंप आ चुका है, जिसमें भारी नुकसान हुआ था। इस दौरान 10 हज़ार लोग मर गए थे। पिछले कई वर्षों से चम्बा सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में कई मर्तबा भूकंप के झटके आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *