चूरू : राजस्थान में चुरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में कैलाश गांव में एक युवक का अपहरण कर मारपीट एवं लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार मीणा ने बताया कि कैलाश गांव निवासी एक युवक को अगवा कर मारपीट कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सुनील कुमार (20), नसीम तंवर (24) गांव भलाऊ टिब्बा निवासी नरेंद्र राम और ढाणी पूनिया निवासी राहुल पूनिया (20) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि गांव कैलाश के एक युवक को 1 साल पहले उन्हीं के गांव का दानाराम उर्फ देवेंद्र मेघवाल और उसके 6-7 साथी कस्बा तारानगर से अपहरण कर सुनसान जगह ले गए। मारपीट कर वीडियो बना लिया। इसके बाद फरवरी 2023 में दोबारा अपहरण कर मारपीट की और 2 लाख रुपये लुट गए।
इस घटना पर पीड़ित के भाई द्वारा थाना तारानगर पर आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसका अनुसंधान एसएचओ राजगढ़ सुभाष चंद्र द्वारा किया जा रहा है। 24 अगस्त को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर होने और अगले दिन मुस्तगीस द्वारा अभियोग दर्ज कराया गया। घटना की गंभीरता को देख गठित पुलिस टीम टीम द्वारा कस्बा तारानगर से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
अपहरण एवं लूट के चार आरोपी गिरफ्तार
