गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लुटेरा गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

भुवनेश्वर : ओडिशा के भुवनेश्वर में रविवार को पुलिस ने नंदनविहार में डकैती में कथित संलिप्त लुटेरा गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया कर उनके पास से 1.02 करोड़ रुपये नगद, सोने के गहने, एक देशी पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद किया है। भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यहां बताया कि अपराध में शामिल चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सूत्रों ने बताया कि दो अगस्त को गिरोह के सदस्य खुद को केन्द्रीय जांच ब्यूरों (सीबीआई) अधिकारी बताकर नंदनविहार के एक घर में घुसे और वहां से दो करोड़ रुपये नगद और सोने के गहने लूट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *