गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वायुसेना कर्मी ने की आत्महत्या

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में वायुसेना के एक जवान ने रविवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बरेली इज्जतनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड जिला बागेश्वर में ग्राम खकोड़ा निवासी जगदीश राम (35) एयरफोर्स बरेली में तैनात थे। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि जगदीश राम पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहे थे। इसको लेकर उन्होंने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होने बताया कि जांच-पड़ताल में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है इस बात को अभी गोपनीय रखा गया है। चर्चा है कि परिवार में विवाद की वजह से युवक ने सुसाइड किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *