गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुणवत्ता युक्त भोजन न देने पर वार्डन निलंबित

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के आभा पुरी में गुणवत्ता युक्त भोजन न देने और विभिन्न अनियमिताओं के चलते छात्रावास वार्डन को निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने आभा पुरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास की वार्डन अनिता कौशल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। वार्डन पर छात्रावास की बालिकाओं को गुणवत्ता युक्त भोजन प्रदान नहीं करने, उचित व्यवहार न होने और छात्रावास परिसर में ही उनके पति के निवास करने का आरोप था। शिकायतें प्राप्त होने पर झिरनिया के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा छात्रावास का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *