गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अज्ञात वाहन की टक्कर : दो की मौत

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर के समीपवर्ती ग्राम तिलोरा के निकट बाड़ी घाटी के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो कावड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नजदीकी टंकी पूरा थांवला के 15 से 20 कावड़िये पुष्कर पवित्र सरोवर का जल लेकर रात 12 बजे थांवला के लिये रवाना हुए , जहां थांवला शिवालय में आज सावन के आखरी सोमवार को शिवाभिषेक तथा सहस्त्रधारा करना था लेकिन रात दो बजे बाद किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो कावड़िये हादसे के शिकार हो गये।
घटना की सूचना पर पुष्कर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को रात ही राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया । मृतकों में हेमराज बावरी (16) तथा गणपतलाल बावरी (25) थांवला निवासी हैं । घटना में मौत की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *