गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती की गोली मार कर हत्या

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के चितबड़ा क्षेत्र में सोमवार भोर अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवती की सर में गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चिट गांव निवासनी गुड़िया यादव (24) को आज भोर अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी । घटना के समय युवती के परिजन छत पर सो रहे थे । गोली की आवाज सुनकर नीचे पहुंचे परिजनों ने तीन लोगों को पीछे के दरवाजे से बाहर भागते हुए देखा है ‌।

घटना के बाद युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि युवती की सर में गोली लगी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन टीमें बनाकर मामले की जांच की जा रही है । जल्द ही घटना का अनावरण करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *