गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में लौटी तेजी

मुंबई : चीन के अपने संकटग्रस्त बाजार को सहारा देने के लिए उपायों की घोषणा करने के बाद विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, इंडस्ट्रियल्स, दूरसंचार, कैपिटल गुड्स और रियल्टी समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में तेजी लौटी आई।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 110.09 अंक की तेजी लेकर 64,996.60 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 40.25 अंक चढ़कर 19,306.05 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.59 प्रतिशत चढ़कर 30,899.36 अंक और स्मॉलकैप 0.67 प्रतिशत उछलकर 36,298.44 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3907 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2066 में तेजी जबकि 1676 में गिरावट रही वहीं 165 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी 32 कंपनियां हरे जबकि शेष 19 लाल निशान पर रही।
बीएसई के 16 समूहों में लिवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.63, सीडी 0.53, वित्तीय सेवाएं 0.57, हेल्थकेयर 0.79, इंडस्ट्रियल्स 1.09, दूरसंचार 0.87, यूटिलिटीज 0.70, ऑटो 0.65, बैंकिंग 0.55, कैपिटल गुड्स 1.37, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.03, धातु 0.47, तेल एवं गैस 0.20, पावर 0.63, रियल्टी 0.95 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.07 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.07, जर्मनी का डैक्स 0.39, जापान का निक्केई 1.73, हांगकांग का हैंगसेंग 0.97 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.13 प्रतिशत चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *