हैदराबाद : तेलंगाना में अगले सात दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
