गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुरक्षा गार्ड ने गोली मार कर की आत्महत्या

हिसार : हरियाणा में यहां शहर में डाबड़ा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक सुरक्षा गार्ड ने बैंक के बाथरूम में खुद को गाेली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने बाथरूम से गोली चलने की आवाज सुनी और इसका दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो यह अंदर से बंद था। बैंक कर्मियों ने इसकी अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त डाया गांव निवासी नरेश कुमार (51) के रूप में की गई है। वह बैंक की कैश वैन के साथ रहता था। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह डाबड़ा चौक स्थित बैंक में कैश वैन के साथ कैश लेने के लिए आया और इस दौरान बाथरूम में चला गया तथा वहां खुद को गोली मार ली। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *