गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दूसरों की जमीन की बिक्री करने वाले दो गिरफ्तार

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की ‌टूंडला पुलिस ने सोमवार को फर्जी कागजातों के आधार पर दूसरों की जमीन बिक्री करने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को ‌गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि सोमवार को टूंडला तहसील में कूटरचित कागजातों के आधार पर वैनामा किये जाने ‌की जानकारी पुलिस को मिली थी। मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने पहुंचकर फर्जी बैनामा करने वाले युवक फिरोज खान और दिनेश कुमार को फर्जी कागजात के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
इनके द्वारा पूर्व में 17 अगस्त को टूंडला स्टेशन रोड निवासी दिलीप कुमार की जमीन का वैनामा कूट रचित कागजातों के आधार पर किया गया था। जिसकी शिकायत पीड़ित दिलीप कुमार द्वारा पुलिस में की गई थी। आज ये लोग तहसील में पहुंचकर दिलीप कुमार के भाई हरीश कुमार के हिस्से की जमीन का भी बैनामा किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कूट रचित कागजातों के आधार पर कराने ‌की कार्यवाही कर रहे थे।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शातिर धोखेबाजों को कूट रचित कागजातों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके गिरोह का सरगना स्वामी ऐसे ही धोखाधड़ी के मामले में पहले जेल जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्यों ‌की जानकारी और जांच के लिए उनके द्वारा एसआईटी‌ का गठन किया जा‌ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *