गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैस सिलेंडर 200 रुपए हुआ सस्ता

नई दिल्ली : सरकार ने ओणम और रक्षाबंधन के त्योहार पर देश के 33 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ताओं को तोहफा देते हुए प्रति सिलेंडर दाम 200 रुपये कम करने की मंगलवार को घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यहां मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश की बहनों को तोहफे के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इससे वर्ष 2023-24 में सरकारी खजाने पर 7680 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्हें 200 रुपये की मौजूदा सब्सिडी के साथ ही 200 रुपये की कमी का भी फायदा होगा। उन्हें अब 400 रुपये बचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *