गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फ‍िलिप्‍स का पर्सनल हेल्‍थ उत्‍पादों का विस्तार की घोषणा

नई दिल्‍ली : हेल्‍थ टेक्‍नोलॉजी कंपनी रॉयल फ‍िलिप्‍स ने अपने पर्सनल हेल्‍थ उत्‍पाद की रेंज का विस्तार करने के लिए मेक इन इंडिया का समर्थन करते हुये भारत में अपने उत्‍पादों के निर्माण कसे बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित अपने सह-विनिर्माण संयंत्र में उत्‍पादन का विस्‍तार किया है, जहां अब पहले से बनाए जा रहे महिला और पुरुष सौंदर्य उत्‍पादों के अलावा अब मां और शिशु देखभाल उत्‍पादों का भी विनिर्माण किया जाएगा। सिल्‍वासा में कंपनी की सह-विनि‍र्माण इकाई पहले से ही है। अब कंपनी हिमाचल प्रदेश में नये संयंत्र में उत्पादन की घोषणा की है।
रॉयल फिलिप्स के पर्सनल हेल्थ की ईवीपी और मुख्य बिजनेस लीडर दीप्‍ता खन्‍ना ने यहां फ‍िलिप्‍स बियर्ड ट्रिमर सीरीज 1000 और फ‍िलिप्‍स हेयर स्‍ट्रेटनिंग ब्रश को लॉन्‍च करते हुये यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोनों उत्‍पाद भारतीय उपभोक्‍ताओं की जरूरतों के अनुरूप हैं और स्‍थानीय स्‍तर पर निर्मित किए हैं। फिलिप्‍स का विनिर्माण नेटवर्क भारत में कई स्‍थानों पर फैला हुआ है, जिसमें इन-हाउस सुविधाएं और सहयोगी सह -विनिर्माण साझेदारियां शामिल हैं। इसमें उन्‍नत प्रौद्योगिकी मांगों को पूरा करने और सेमी-ऑटोमेटेड असेंबली लाइंस की सुविधा के लिए तैयार एकीकृत बुनियादी ढांचा शामिल है। कंपनी की सुविधाएं स्‍थानीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की मांग को पूरा करती हैं।
उन्होंने कहा कि उपभोक्‍ताओं की मांग के अनुरूप समाधान प्रदान कर उनकी बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता के साथ,फ‍िलिप्‍स महिला सौंदर्य श्रेणी में हेयर ड्रायर, हेयर स्‍ट्रेटनर और हेयरब्रश सहित बालों की देखभाल वस्‍तुओं की एक श्रृंखला का निर्माण कर रही है। इसके अलावा, कंपनी पुरुष ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई बियर्ड ट्रिमर 1000 सीरीज का भी निर्माण कर रही है। फ‍िलिप्‍स मां और शिशु देखभाल क्षेत्र के लिए स्‍टरलाइजर का भी उत्‍पादन कर रहा है, जिन्‍हें पूरी तरह से भारत में स्‍थानीय स्‍तर पर निर्मित किया जाता है।
उन्होंने कहा “हमारे पर्सनल हेल्‍थ बिजनेस के लिए भारत एक प्रमुख रणनीतिक बाजार है, और हम उन लाखों लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य और कल्‍याण को बढ़ावा देने के लिए बाजार के सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। हमारा बहु-क्षेत्रीय विकास और उत्‍पादन दृष्टिकोण, रणनीतिक सह-विनिर्माण भागीदारी के साथ इन-हाउस विशेज्ञता का संयोजन, हमें बाजार की अनूठी जरूरतों को पूरा करने और सर्वश्रेष्‍ठ पर्सनल केयर और मां एवं शिशु देखभाल समाधान उपलब्‍ध कराने में सक्षम बनाता है।”
फिलिप्स इंडिया उप महादीप के पर्सनल हेल्थ की प्रमुख दीपाली अग्रवाल ने कहा, “हमारी यात्रा की शुरुआत बुनियादी हेयर स्‍टाइलिंग उपकरणों के सह-निर्माण के साथ हुई, हमनें तब से अपना विस्‍तार किया है। उदाहरण के लिए, हमने हाल ही में भारतीय उपभोक्‍ताओं की जरूरता के अनुरूप फ‍िलिप्स बियर्ड ट्रिमर सीरीज 1000 और फ‍िलिप्‍स हेयर स्‍ट्रेटनिंग ब्रश पेश किया है, और दोनों का उत्‍पादन भारत में ही किया जाता है। हमने मां और शिशु देखभाल श्रेणी में दो उत्‍पादों – ग्रो बोतल और स्‍टरलाइजर, को पेश कर अपने विस्‍तार को जारी रखा है। जो भारतीय बाजार को विशिष्‍ट रूप से समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *