गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : तीन की मौत, पांच घायल

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेडा गांव के निकट एन एच थर्टी पर एक तेज रफ्तार बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही आटो से टकरा गई। इस हादसे में रानी पटेल (70) ममता पटेल (40) तथा झल्ली कोल (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच महिलाओं को जिला अस्पताल सतना में दाखिल कराया गया है। बताया गया कि सभी प्रभावित महिलाएं खरमसेडा गांव की थी और बाजार कर आटो से अमरपाटन से वापस अपने गांव खरमसेडा लौट रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *